रुद्रपुर,10 फरवरी (आरएनएस)। पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यलय में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। एक सभा भी आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह डांगी ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण किए जाए का अधिकार प्रमुख अभियंता को ही है। संगठन पारस्परिक स्थानांतरण की मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार द्वारा मांग नहीं मानी जा रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र तिवारी, तेज सिंह मेहरा, मोहन सिंह राठौर, मीरा चंद्रा, गीता जोशी, गीता मौर्य, भूमिका भाटिया, आंचल सक्सेना, मुकेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, अंकित, नवीन चंद्र पांडेय, दिलीप सिंह जैड़ा थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

