रुद्रपुर,10 फरवरी (आरएनएस)। नगर के प्रमुख चौराहों को जाममुक्त करने के लिए मंगलवार को राजस्व, नगरपालिका, एनएचएआई व पुलिस टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम रविंद्र जुंवाठा की अध्यक्षता में तिरंगा चौक, बिजटी चौक, महाराणा प्रताप चौक का निरीक्षण किया गया। सितारगंज के तिरंगा चौक, बिजटी, चौक, महाराणा प्रताप चौक समेत पूरे मार्ग में जाम लगा रहता है। सिडकुल के भरी वाहन, खनन वाहन इसी मार्ग से चलते हैं। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण भी है। पिछले दिनों सीडीओ ने पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया था। तब एनएचएआई के अफसरों के साथ पुन: निरीक्षण कर समाधान के निर्देश सीडीओ ने दिये थे। मंगलवार को निरीक्षण में तीन दिन में अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए। ताकि जाम से निजात का निराकरण हो सके। यहां एनएचएआई के साइड इंजीनियर तुषार गुप्ता, ईओ प्रतिभा कोहली, कोतवाल सुंदरम शर्मा, एलआइयू इंचार्ज भास्कर बडोला मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

