रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम लालवाला में आपसी विवाद के बाद घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर गांव के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम लालवाला निवासी अश्वनी कुमार ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अश्वनी कुमार की तहरीर पर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लोकेश कुमार, योगेश कुमार, सोमपाल, हिमांशु, कलीराम, मांगेराम और ओमा सभी निवासी लालवाला, हरिद्वार के रूप में हुई है। भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

