रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। पिछले कई दिनों से लक्सर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही खींचतान पर आखिर विराम लग गया। एसोसिएशन की बैठक में ओमपाल सिंह भाटी को सर्वसम्मति से लक्सर मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष और अमित कुमार को महामंत्री चुन लिया गया है। इसके साथ कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है। लक्सर कस्बे में 50 से अधिक मेडिकल स्टोर हैं। इसके अध्यक्ष अब तक डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर को बनाया गयगा था। पिछले दिनों डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर का विरोध कर कुछ लोगों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी थी। बाद में उसे किसी ने स्वीकार नहीं किया था। सोमवार रात लक्सर कस्बे में लक्सर मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से ओमपाल सिंह भाटी को अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को बनाया गया है। महामंत्री पद पर अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा और सलाहकार सचिन पवार को नियुक्त किया गया है। बैठक में राजकुमार गुप्ता, अनुज कुमार, हरेंद्र अग्रवाल, अमजद अली, मनोज शर्मा, रमेश चंद शामिल किए गए। संरक्षक की जिम्मेदारी डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर को दी गई है। एसोसिएशन का गठन हो जाने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान समाप्त हो गई है। इस मौके पर डॉ. कुलबीर सिंह पवार, सचिन पवार और डॉ. आर्यन पवार के अलावा सभी मेडिकल स्टोर स्वामी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

