रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिसकर्मी रविंद्र चौहान व अक्षय तोमर नें गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीटू निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर बताया। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

