रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली मंगलौर के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन बीते शुक्रवार छह फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

