रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। ग्राम लाठरदेवा हुण स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में साइबर ठगी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अजय शाह ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीकी युग में साइबर सेफ्टी अहम है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि साइबर क्राइम को सुप्रीम कोर्ट ने डकैती के समान माना है। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए जानकारी दी। इसके साथ पोक्सो अधिनियम के बारे में भी बताया। छत्राओं को उनके वैधानिक अधिकारों के संबंध में बताया गया। कहा कि भी संकट में 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर एसआई राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, कांस्टेबल वसंत कुमार, रीना देवी, संयोगिता, कॉलेज प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, आलोक द्विवेदी, संदीप वर्मा, बीना देवी, जितेंद्र पवार, सुशील चौधरी, राजेंद्र सिंह, उस्मान अहमद व अलका रानी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

