दरियापुर, 15 फरवरी (आरएनएस)। । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र फ़ुर्शतपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बैंड बाजा के साथ हिस्सा लिया। यात्रा मंदिर परिसर से चलकर डेरनी बाजार होते हुए विश्वंभरपुर स्थित माही नदी के संगम स्थल पहुंची, जहां आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत जल लिया गया।इसके बाद ग्राम देवता विश्वंभर बाबा की पूजा अर्चना कर यात्रा पुन: मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इसके उपरांत अष्टयाम शुरू किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मुस्तैद थीं।यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल पाण्डेय, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा, मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, भाजपा नेता पंकज सिंह, मुखिया सुनील राय, सरपंच अमित सिंह, राजकिशोर राय, समाजसेवी विनायक शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, भाजपा नेता सुमंत बाबा, तीरलोकी साह, पूर्व उपमुखिया रामेश्वर प्रसाद, परशुराम सिंह, शुभम सिंह, हरी राय, सुनील चौधरी समेत सैकड़ो गणमान्य शामिल थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और अष्टयाम में भाग लिया। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन था, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
00


















