खंडवा ,15 फरवरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है, जिसने कुछ पलों के लिए वहां मौजूद हर शख्स की धड़कनें तेज कर दीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही टेकऑफ किया, वह हवा में लडख़ड़ाने लगा और आगे बढऩे के बजाय अचानक पीछे की तरफ जाने लगा। इस खौफनाक घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा वाकया उस समय हुआ जब सीएम मोहन यादव पंधाना इलाके में ‘लाड़ली बहना योजनाÓ के एक विशाल कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
न्पंधाना में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, तो अचानक वह अनियंत्रित सा दिखने लगा। चॉपर आसमान में आगे की ओर जाने के बजाय पीछे और नीचे की तरफ झुकने लगा था। हवा में हेलीकॉप्टर का यह डरावना संतुलन बिगड़ता देख नीचे खड़े आला अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और आम जनता बुरी तरह घबरा गए। हर किसी के चेहरे पर सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, गनीमत यह रही कि हेलीकॉप्टर के अनुभवी पायलट ने गजब की सूझबूझ दिखाई और कुछ ही सेकंड में स्थिति को संभाल लिया। जब चॉपर सुरक्षित तरीके से हवा में संतुलित होकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हुआ, तब जाकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की लंबी सांस ली।
महाशिवरात्रि से पहले ‘लाडली बहनोंÓ को मिली 33वीं किस्त
इस घटना से पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंधाना में आयोजित जनसभा में प्रदेश की महिलाओं को महाशिवरात्रि का बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने ‘लाडली बहना योजनाÓ की 33वीं किस्त जारी करते हुए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये की आर्थिक मदद भेजी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिलाओं की भलाई और उनके उत्थान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
एक क्लिक में ट्रांसफर किए 1,836 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने मंच से जानकारी दी कि सरकार ने एक सिंगल क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी बहनों के खातों में कुल 1,836 करोड़ रुपये की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी है। आपको बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने से लेकर अब तक महिलाओं के खातों में कुल 52,304 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि सरकार हर कदम पर मातृशक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है। वर्तमान में चल रहे ‘किसान कल्याण वर्षÓ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता महिलाओं को स्व-सहायता समूहों (सेल्फ-हेल्प ग्रुप) से जोडऩा और उनके काम का उचित रिटर्न सुनिश्चित करना है। अपने संबोधन के अंत में सीएम ने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को देवी-देवताओं के समान बताते हुए उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















