-आंदोलन की सफलता को प्राथमिक शिक्षक संघ ने की तैयारी बैठक
अयोध्या 23 फरवरी (आरएनएस)। प्रांतीयअध्यक्ष डॉ दिनेशचंद्र शर्मा के निर्देश पर पूरा विकास खण्ड की कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक कंपोजिट विद्यालय दर्शननगर में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र गुप्ता ने की, संचालन ब्लाक मंत्री सुमित सिंह ने किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने सदस्यता रजिस्टर,कार्यवाही रजिस्टर का अवलोकन किया सदस्यता बढ़ाने का निर्देश दिया।साथ ही टेट संबंधी आंदोलन में सभी मान्यता प्राप्त संघटनो के एक मंच पर आने के निर्णय की सराहना की।आगामी दिवस में होने वाले आंदोलन के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए सबके सहयोग की अपेक्षा की।
जिलामंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों के ट्वीटर अकाउंट की समीक्षा की।जिलामंत्री ने कल के ट्विटर आंदोलन की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिनका भी ग् का अकाउंट नहीं बना था तत्काल बनवाया गया।आगामी आंदोलन में पूर्ण सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है।20,25 साल शिक्षण कार्य करने के बाद टीईटी थोपना न्यायसंगत नही है।शिक्षक अपनी नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता के अनुसार ही चयनित होकर आज शिक्षण कार्य कर रहा है।महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने महिलाओं की बढ़ चढ कर भागीदारी का आह्वान किया।ब्लॉक अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र गुप्ता ने 26 के आंदोलन में उपस्थित होने का आग्रह किया।बैठक में सत्येंद्र गुप्ता,संचराज वर्मा,अनिल सिंह ,सुनील अवस्थी,सुमित सिंह ,राजेश कुमार,शतीस गुप्ता,चंदा वर्मा,अंजू यादव,रीनू सिंह,शीला वर्मा,रेखा उपाध्याय,अजय सिंह, अमित सिंह, अनिल सिंह, महेश सिंह, अजित सिंह, अविनाश मौर्य,विश्वास गुप्ता,हेमंत शुक्ला, गायत्री मौर्य,माधुरी मौर्य,राम सूरत शर्मा,स्वाति,दीप्टी,मधुलता,पूनम शुक्ला, सत्यप्रकाश सिंह, कांति पांडेय,सारदा वर्मा सहित ब्लॉक कार्यकरिणी एवं ब्लॉक संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

