बस्ती 23 फरवरी (आरएनएस)। कोच अनिकेत उपाध्याय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से रिप्रेजेंटेटिव (लेवल-2) कोच का सर्टिफिकेट हासिल कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। अनिकेत पहले से ही बीसीसीआई लेवल-1 कोच हैं और इस क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं।अनिकेत की कोचिंग विचारधारा शब्दों के बजाय कार्यों में विश्वास करती है, और उन्होंने विजय यादव क्रिकेट एकेडमी द्वारा संचालित सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी के माध्यम से बस्ती जिले में एक अत्यधिक कुशल और सुसज्जित क्रिकेट इंफ्रास्ट्रैक्टर स्थापित किया है।अनिकेत ने चेतन शर्मा (अंडर-19 भारत), शिवांश शर्मा (जे एंड के रणजी ट्रॉफी एवं कप्तान अंडर -23 जे एंड के ), अहान पोद्दार (गुजरात विजय हजारे एवं कप्तान अंडर 23 गुजरात ), आंजनेय सूर्यवंशी (उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी) ऋषिव जोशी (कनाडा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), राहुल तेवतिया (भारतीय एवं आईपीएल खिलाड़ी) जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित और विकसित किया है।
बस्ती में क्रिकेट एकेडमी संचालित करने के कारण, अनिकेत हमारे जिले में क्रिकेट की हर स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं, और अपने अनुभव और जुनून के साथ, वह बस्ती क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।अनिकेत की इस उपलब्धि पर राजेन्द्रा हॉस्पिटल के निदेशक राजेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक गजेंद्र नाथ तिवारी, अध्यक्ष मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर शफीक सिद्दीकी एवं भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय यादव एवं निदेशक सेंट जेवियर्स स्कूल बस्ती के राजीव कुमार ने उन्हें बधाई दी और बस्ती में क्रिकेट को विकसित करने के उनके इन प्रयासों की सराहना किया।

