बस्ती 23 फरवरी (आरएनएस)। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि बस्ती में दिव्यांगों के लिये महर्षि वशिष्ठÓ के नाम से विद्यालय खोला जायेगा।
सोमवारÓ को Óसर्किट हाउस के सभागार में Óनेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, इंडियाÓ के तत्वावधान में जनपद के दृष्टि दिव्यांगजनों, विशेष रूप से उन दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने Óजगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालयÓ से उच्च शिक्षा पूर्ण की है।
कार्यक्रम का संचालन Óनैब इंडिया के मानद सचिव सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवालÓ द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में Óपरम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य (पद्म विभूषण)Ó की कृतियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित देश के प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय के माध्यम से जनपद ही नहीं, बल्कि देशभर के हजारों दिव्यांग बच्चों को मिल रही नि:शुल्क उच्च शिक्षा का स्मरण किया।इस अवसर पर दृष्टि दिव्यांग शिक्षक Óअमर सिंहÓ ने जनपद में दृष्टि दिव्यांगों के लिए एक विद्यालय की स्थापना हेतु जगतगुरु सेअनुरोध किया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में Óपरम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्यÓ ने सभी उपस्थित जनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनपद के सभी दिव्यांग युवाओं, विशेष रूप से दृष्टि दिव्यांग युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु Óचित्रकूट स्थित नि:शुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधाÓ के साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का आवाहन किया। साथ ही उन्होंने जनपद में Óमहर्षि वशिष्ठÓ के नाम से विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि बस्ती जनपद के सैकड़ों दृष्टि दिव्यांग बच्चे Óजगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयÓ में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं अथवा वर्तमान में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्ती में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रमुख समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं उपस्थित रहे ।इस अवसर पर Óनैब इंडिया की एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर श्रीमती प्रियंका सिंह सहित विशेष शिक्षिका एवं कार्यक्रम की समन्वयिका श्रीमती पूनम सिंहÓ, Óचंदेश्वर प्रसाद मिश्रÓ, Óराम सुरेशÓ, Óराम जी शुक्लाÓ, Óराजकुमार शुक्लाÓ, Óअनसूया मिश्राÓ, Óराकेश कुमार सोनीÓ, Óसुरेश धर द्विवेदीÓ, Óराम दिनेशÓ, ÓरामदीनÓ, Óफरीदा खातूनÓ, ÓसाहिबाÓ, Óरविंद्र कुमारÓ, Óश्रवण कुमारÓ, Óचंद्रेशÓ, ÓजहांगीरÓ सहित अनेक दृष्टि दिव्यांग युवा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

