मेरठ 26 फरवरी (आरएनएस )। श्यामनगर स्थित डीके फैक्ट्री के पास गली में बैठे-बैठे कबाड़ी की मौत हो गई। कबाड़ी की मौत से गली में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को घर ले गए।
ब्रह्मपुरी के तारापुरी स्थित काले जादू वाली गली निवासी याकूब के पांच बेटे है। सबसे छोटा बेटा 30 वर्षीय इरशाद उर्फ सोनू फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है। आठ साल पहले इरशाद की शादी रानी के साथ हुई थी। दोनों के पांच वर्षीय बेटा सुहेल है। इरशाद की सास जीनत के अनुसार वह नशे का आदी था।
बुधवार सुबह भी वह नशा करके घर से फेरी लगाने के लिए निकला था। दोपहर में इरशाद श्याम नगर स्थित डीके फैक्ट्री के पास गली में बैठा हुआ था। पास में ही कुछ अन्य लोग भी बैठे थे। इरशाद बैठे-बैठे अचानक पीछे को गिर पड़ा। लोगों ने उसे हिलाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी है। आसपास के लोगों ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर स्वजन को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि स्वजन के अनुसार इरशाद की मौत अधिक नशा करने से हुई है। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

