सीजेएम कोर्ट का गिरफ्तारी आदेश, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
सुलतानपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। बहुचर्चित संतराम अग्रहरि हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में नामजद भाजपा नेता अर्जुन पटेल और उनके भाई प्रदीप वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि 8 अक्टूबर 2024 की रात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में संतराम अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। परिजनों का आरोप है कि भाजपा नेता और उनके भाई को शुरुआत से ही बचाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का भी रुख किया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

