सुल्तानपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। सदर तहसील क्षेत्र के धनपतगंज ब्लॉक स्थित केवटली ग्राम पंचायत के पूरे दत्ता राय निवासी राज नारायण कोरी पुत्र राम किशोर कोरी के घर में आधी रात को आग लग गई। जिससे उनकी पूरी गृहस्थी जल गई। आग़ से लाखों का नुकसान हुआ है। तीन बकरियां झुलसकर मर गई।इसके अलावा एक पडिया भी झूलस ने से गंभीर है। तीन लोग भी आग से जल गए हैं। डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके पहले ग्रामीणों ने एकजुट होकर के आग़ पर काबू पाया सूचना पर गुरुवार को हल्का लेखपाल कमलेश मौके पर पहुंचे। और नुकसान का आकलन कर और उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार को रिपोर्ट देने की बात कही है। बसपा नेता हंसराज भारती ने बताया कि पीडि़त राज नारायण कोरी की माली हालत ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

