लखनऊ 26 फरवरी (आरएनएस )। कोतवाली दुबग्गा क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला कर नगदी और महंगे मोबाइल फोन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कथित ‘गद्दी गैंगÓ के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को फैय्याज पुत्र सखावत अली निवासी ग्राम छन्दोइया, कोतवाली दुबग्गा, लखनऊ ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षीगणों ने एक राय होकर उनके पुत्र नोमान पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नोमान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पास से 20 हजार रुपये नगद, एक आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी गायब कर दिए गए।तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 066/2026 धारा109(1)/190/191(2)/191(3)/324(4)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और नामजद व प्रकाश में आए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में रेहान अहमद पुत्र मेराज अहमद निवासी शंकर विहार हाजी कॉलोनी थाना दुबग्गा, मोहम्मद युसुफ पुत्र मोहम्मद इसहाक निवासी गद्दी बगिया थाना दुबग्गा, नसरुद्दीन पुत्र नौशाद निवासी भूड़ाखेड़ा थाना रहीमाबाद हाल पता गद्दी बगिया थाना दुबग्गा, मुख्तार पुत्र सरताज निवासी जिन्दाना थाना माल हाल पता गद्दी बगिया थाना दुबग्गा तथा मोहम्मद सलमान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ निवासी गद्दी बगिया थाना दुबग्गा शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे पूर्व में किसी अन्य आपराधिक घटना में संलिप्त रहे हैं या नहीं।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वैभव जी पाण्डेय, मुख्य आरक्षी सुभान खान, मुख्य आरक्षी रंजीत कुमार, आरक्षी विनोद कुमार और आरक्षी संदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

