जौनपुर 9 मार्च (आरएनएस )। हजरत इमाम अली की शहादत की याद में नगर के बेगमगंज स्थित सदर इमामबारगाह में अकीदतमंदों द्वारा मजलिस व जुलूस का आयोजन किया गया। अंजुमन शमशीरे हैदरी के नेतृत्व में मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मौला अली की याद में मातम और नौहाख्वानी की। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना मोहसिन आगा ने कहा कि मौला अली इंसानियत के लिए अमन, इंसाफ और बराबरी के अलमबरदार थे। उन्होंने कहा कि मौला अली की जिंदगी हमें सच्चाई, न्याय और कमजोरों की मदद करने का पैगाम देती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे मौला अली की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में उतारें और समाज में भाईचारा व इंसाफ कायम करने की कोशिश करें।मजलिस के अंत में मौलाना अम्बर अब्बास खान ने तकरीर में मौला अली के मसाएब का बयान किया। इसके बाद जुलूस बरामद हुआ जिसमें अलम और शबीहे ताबूत मौला अली निकाले गए। जुलूस के साथ अंजुमन शमशीरे हैदरी के ने नौहाख्वानी और मातम किया। अकीदतमंद सीना जनी करते हुए मौला अली की शहादत का गम मनाते रहे। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन रहा ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

