जौनपुुर 9 मार्च (आरएनएस ) । सिरकोनी ब्लॉक की नाथुपुर तथा धनेजा की महिला प्रधान 11 मार्च में सम्मानित होंगी। दिल्ली में पंचायतीराज विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित है।ज्ञात हो नाथुपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह ने अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत में आधुनिक पंचायत भवन, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट,युवाओं के लिए खेल का मैदान तथा ओपन जिम,सदभावना लॉन सहित कई ऐसे कार्य कराए गए है।जिनका जिले में मिशाल दिया जाता है।गांव का कोई भी पुरवा विकास कार्य से अछूता नही है।इसी प्रकार धनेजा की ग्राम प्रधान रेनू निषाद ने गांव में विकास कार्यों से नजीर पेश किया है।उन्होंने गांव की साफ सफाई को बेहतर कराया है।गांव की सफाई देख कर शहर का कस्बा प्रतीत हो रहा है।एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश से 135 महिला प्रधानों को महिला दिवस पर केंद्रीय पंचायतीराज विभाग महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

