लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदोई में एक व्यक्ति द्वारा घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को रात लगभग 2:29 बजे थाना बंथरा में पूनम, पुत्री जोगेन्द्र रावत, निवासी ग्राम भदोई ने लिखित सूचना दी कि उसी दिन रात करीब 12:30 बजे उनके पिता जोगेन्द्र रावत, पुत्र स्वर्गीय रघुवीर, उम्र लगभग 45 वर्ष ने घर के कमरे में लगे छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही थाना बंथरा की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

