लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। चौक थाना क्षेत्र में टीले वाली मस्जिद के सामने स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया।पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को करीब 12:30 बजे थाना चौक को सूचना प्राप्त हुई कि टीले वाली मस्जिद के सामने स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज रूमी गेट पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक अज्ञात पुरुष, जिसकी उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है, मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पहचान के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

