लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। नगर निगम लखनऊ द्वारा गृहकर वसूली को तेज करने के उद्देश्य से विभिन्न जोनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जोन-3 क्षेत्र में विशेष वसूली अभियान संचालित किया गया।कर अधीक्षक जोन-3 आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल श्रीवास्तव और उनकी टीम की उपस्थिति में बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने वार्ड फैजुल्लागंज चतुर्थ क्षेत्र में पहुंचकर गृहकर बकायेदारों से संपर्क किया और उन्हें बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान एक भवन स्वामी द्वारा कुल 1 लाख 31 हजार 789 रुपये की बकाया धनराशि का चेक नगर निगम के पक्ष में जमा कराया गया।इसके अतिरिक्त वार्ड भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, सेक्टर-आई स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण के सामुदायिक केंद्र अलीगंज पर भी गृहकर की बकाया राशि को लेकर कार्रवाई की गई। यहां 5 लाख 88 हजार 953 रुपये की बकाया धनराशि जमा कराई गई। नगर निगम की टीम ने संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों से संपर्क कर बकाया कर का भुगतान सुनिश्चित कराया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन से पहले गृहकर वसूली को लेकर विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बकायेदारों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना गृहकर जमा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

