लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 9 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित पोस्ट-बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। ‘सबका साथ, सबका विकास – लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करनाÓ विषय पर आयोजित इस वेबिनार में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद रहे।वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नवाचार और शोध को भी बढ़ावा देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा से रोजगार तक मजबूत रास्ता तैयार करना होगा, ताकि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर भी मिल सकें। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को उद्योग जगत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों का अनुभव प्राप्त हो सके।प्रधानमंत्री ने कौशल विकास, शोध, उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति और नई शिक्षा नीतियों के माध्यम से युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।वेबिनार के माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली। प्रतिभागियों ने महसूस किया कि शिक्षा को रोजगार और उद्योगों की जरूरतों से जोडऩा समय की मांग है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि विश्वविद्यालयों के प्रयासों से ही देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

