लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बड़ी सोच के साथ शुरू किए गए इटावा सिंह उद्यान की पहल अब सकारात्मक परिणाम दे रही है। उन्होंने कहा कि यहां एशियाई शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।अखिलेश यादव ने बताया कि इटावा सिंह उद्यान में शेरनी नीरजा ने अपने तीसरे प्रसव में चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले वह दो और तीन शावकों को जन्म दे चुकी है। इस प्रकार नीरजा के कुल नौ शावक अब उद्यान में स्वस्थ रूप से पल रहे हैं, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए उत्साहजनक संकेत है।उन्होंने सिंह उद्यान से जुड़े सभी प्रतिबद्ध और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों तथा अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और आगे भी इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्व होता है। इसलिए प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए दूरदर्शी सोच के साथ सकारात्मक पहल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

