लखनऊ 9 मार्च (आरएनएस )। सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी और थाना मडिय़ांव की संयुक्त पुलिस टीम ने मोबाइल छिनैती करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वादी का छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार 30 जून 2025 को वादी कैलाश, निवासी बन्नौर थाना बीकेटी, लखनऊ ने शिकायत दी थी कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना मडिय़ांव में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।8 मार्च 2026 को थाना मडिय़ांव पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम महादेव होटल चौराहा क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राहगीरों से मोबाइल छीनने वाला एक युवक सेक्टर-ई स्थित यूपी महोत्सव मेला मैदान के पास मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नकुल कश्यप उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे वादी से छीना गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की वृद्धि भी की गई।पुलिस ने अभियुक्त को अपराध की जानकारी देते हुए 8 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों और जनपदों से भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नकुल कश्यप उर्फ संजय, पुत्र राजेश कश्यप, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी सेक्टर-03 थाना जानकीपुरम (मूल पता सेक्टर-06, जानकीपुरम) के रूप में हुई है। वह पेशे से सैलून में नाई का काम करता है।इस कार्रवाई में सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी अमित कुमार गौतम और आरक्षी राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा थाना मडिय़ांव पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र चौधरी और मुख्य आरक्षी अशफाक शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

