सिरसा 16 मार्च (आरएनएस)। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में डीईईओ सिरसा एवं डाइट डिंग प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी के निदेर्शानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र नूनिया एवं आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा एवम् ईटी विंग प्रभारी डॉ. मनोज पुरी की देखरेख में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के प्रात:कालीन सत्र में उपस्थित प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. सोम प्रकाश ठकराल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था, संस्थागत अनुशासन तथा विभागीय कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों एवं कार्यालयों में अपने कार्यों का निर्वहन अधिक दक्षता और जिम्मेदारी के साथ कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर, डाइट प्रवक्ता डॉ. सतबीर न्योल, डॉ. दलीप गोदारा एवं सूरज दुग्गल बतौर प्रशिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। इस मौके पर डाइट प्रवक्ता डॉ. राजेश खुराना, राकेश मोहन, नरेश नरूला, सतपाल, संदीप कुमार, डॉ.अनिल बिश्नोई एवं पवन कनोजिया सहित डाइट के समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं प्राचार्या, डाइट, डिंग, सिरसा ने बताया डाइट डिंग में आरंभ हुए इस पांच दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत 90 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सहयोग भावना, समयबद्धता और अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

