सिरसा 16 मार्च (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डबवाली में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा कालांवाली व ऐलनाबाद में भी समाधान शिविर लगाए गए। सोमवार को जिले में आयोजित समाधान शिविरों में कुल आठ शिकायतें आई। वहीं सिरसा लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीडीपीओ बलजीत सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनी।
एसडीएम अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या के समाधान में ढिलाई न बरती जाए और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को जन समस्याएं सुनी गई और जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है। वहीं डीडीपीओ बलजीत सिंह ने जन शिकायतें सुनी और उपस्थित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

