सिरसा 16 मार्च (आरएनएस)। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अर्पित संगल ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक कर शहर में साफ-सफाई व्यवस्था तथा अतिक्रमण की समस्या को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम अर्पित संगल ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, इसलिए इस पर नियमित रूप से निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही एसडीएम ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई कार्य करवाया जाए और कहीं भी कूड़ा-करकट जमा न होने दिया जाए। बाजारों, कॉलोनियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

