सिरसा: 16 मार्च (आरएनएस)। महिला सफाईकर्मियों की आपबीती पर आधारित, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग, वरिष्ठ कवि-चित्रकार मनोज छाबड़ा व शिक्षाविद राजकुमार जांगड़ा द्वारा संपादित पुस्तक ‘ज़हर जो हमने पीयाÓ के संबंध में ‘चर्चा-परिचर्चाÓ कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च, रविवार को सुबह 10.30 बजे राजकीय नैशनल कॉलेज, सिरसा के मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा। यह निर्णय प्रलेस सिरसा के अध्यक्ष डा. गुरप्रीत सिंह सिंधरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। यह जानकारी देते हुए प्रलेस सिरसा के सचिव डॉ. शेर चंद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरसा के पूर्व उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग आईएएस (रिटायर्ड) होंगे और वही इस पुस्तक के संबंध में अपना मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार गर्ग ने हिसार में नगर-निगम के कमिश्नर के पद पर रहते हुए महिला सफाईकर्मियों के अत्यंत कटु जीवन अनुभव से परिचित होने उपरांत उनको अपने आत्म-कथ्य लिपिबद्ध करने हेतु प्रेरित किया और इन आत्म-कथ्यों को मनोज छाबड़ा एवं राजकुमार जांगड़ा के सहयोग से संकलित व संपादित करते हुए इसे पुस्तक के रूप में सामने लाने का सार्थक प्रयास किया। ‘दुनिया की तमाम महिला सफाईकर्मियों को, जिनके कारण यह धरती रहने लायक बनी हैÓ समर्पित यह पुस्तक अपने आप में विलक्षण एवं महत्वपूर्ण है। इस आयोजन, उपस्थित अतिथिगण व संबंधित पुस्तक का संक्षिप्त परिचय डा. हरविंदर सिंह सिरसा द्वारा दिया जाएगा। पुस्तक पर आयोजित विस्तृत परिचर्चा में उपस्थित विद्वजन भाग लेंगे। इस अवसर पर पुरषोत्तम शास्त्री, कुलदीप सिरसा व महक भारती सामाजिक सरोकारों से संबंधित गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम आयोजकों ने सिरसा व आस-पास के तमाम सम्मान्य संवेदनशील प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं व कर्मियों से इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दजऱ् करवाने हेतु नम्र-निवेदन किया है। बैठक में परमानंद शास्त्री, प्रो. हरभगवान चावला, डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा, डॉ. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, डॉ. शेर चंद, सुरजीत सिंह सिरड़ी, अनीश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

