अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
सिरसा 18 मार्च (आरएनएस)। श्री अग्रवाल परिवार सेवा, ट्रस्ट (9380) सिरसा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष सुनील कंदोई की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव दीपक गोयल ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संस्था के दो साल पूरे होने पर संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया व आने वाले आगामी वित्त वर्ष के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का निर्णय लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष सुनील कंदोई के नेतृत्व में पिछले दो सालों में किए गए कार्यों के लिए बधाई दी गई और आने वाले वित्त वर्ष के लिए उनकी अध्यक्षता में ही आगामी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विश्वास जताया गया और बाकी की कार्यकारिणी चुनने के लिए अधीकृत किया गया। अध्यक्ष सुनील कंदोई ने संरक्षक अनिल गोयल व सीता राम जमालिया से विचार-विमर्श कर कर पुरानी कार्यकारिणी को ही फिर से आगामी दो वर्षों के लिया अधिकृत कर दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कंदोई ने सभी सदस्यों से विचार-विमर्श कर के आने वाले नये वित्त वर्ष के लिए किसी भी अग्रवाल परिवार के आर्थिक रूप से असमर्थ बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्था की ओर फीस माफ व अग्रवाल परिवार के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह करवाने के बारे में भी निर्णय लिया गया है। बैठक में संरक्षक अनिल गोयल, सीता राम जमालिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भादरा बाजार वाले, वरिष्ठ सदस्य युधिष्ठिर गुप्ता, नरेश महिपाल, संदीप गोयल संजय गोयल, हरीश बंसल, कमल बंसल, सुरेश बंसल, विकास अग्रवाल, कमल सिंगला, विजय कसेरा, नरेंद्र मित्तल, शोभित कंदोई उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

