सिरसा 18 मार्च (आरएनएस)। ‘गुरु द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लबÓ की प्रतिभाशाली मुक्केबाज एकता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एकता ने पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (रुक्क) में 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिपÓ के 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा लौटने पर एकता का एकेडमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक व अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन मिस्टर जय भगवान और कोच रॉबिन बिश्नोई ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि एकता एक उभरती हुई खिलाड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी देश का नाम रोशन करेगी और अपने माता-पिता व गुरुजनों का गौरव बढ़ाएगी। ओलंपियन जय भगवान ने इस मौके पर समाज के लिए एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का प्राथमिक उद्देश्य सिरसा को नशामुक्त बनाना और बच्चों को डिजिटल गेमिंग (मोबाइल गेम्स) की लत से दूर रखकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में ले जाना ही एकेडमी का मुख्य लक्ष्य है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

