सिरसा 18 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय उपमंडल में बार एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में एसडीएम पारस भागोरिया ने मतदान प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार रविंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पारस भगोरिया ने चुनाव की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम ने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और नियमों का पूर्ण पालन किया जाए।
एसडीएम ने अधिवक्ताओं से भी संवाद किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गरिमापूर्ण तरीके से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

