छपरा , 02 मार्च (आरएनएस) । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बुधवार को छपरा पहुँचे, जहाँ परिसदन में जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह और भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक छोटी कुमारी, महामंत्री धर्मेन्द्र साह, विवेक कुमार सिंह, चेयरमैन बुस्तानी खा, मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व मुखिया हरि सहनी, शिवशंकर सिंह, संजीव चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिन्हा ने पहली बार छपरा प्रेक्षागृह में बड़ा जनता दरबार लगाया, जिसमें भूमि विवादों का तत्क्षण निपटारा किया गया। भाजपा नेता राकेश सिंह ने इसे नए युग की शुरुआत बताया। आयोजन की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है और जनता में उत्साह है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

