प्रयागराज ,25 अपै्रल (आरएनएस)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रा यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर को महाविद्यालय प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों के प्रदर्शन के दबाव में यह फैसला लिया गया। साथ ही, पीडि़त छात्रा पर दबाव बनाने वाले सहयोगी शिक्षकों को कोर्स कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया।
पीडि़त छात्रा पिछले दो माह से न्याय की लड़ाई लड़ रही थी। उसने पीएमओ और यूजीसी तक गुहार लगाई थी। अभाविप महानगर मंत्री प्रतीक मिश्र ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई शिक्षण संस्थानों में नैतिकता व छात्र सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रोफेसर पर कार्रवाई अनुशासन समिति के निर्णय पर आधारित है।
हालांकि, छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने मामले पर पुनर्विचार की मांग स्वीकार कर ली। प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने बताया कि इसे सोमवार को समिति के समक्ष दोबारा रखा जाएगा, जहां छात्रा के पक्ष की समीक्षा के बाद अंतिम फैसला होगा। फिलहाल, छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
कॉलेज परिसर में प्रोफेसर के समर्थन में बड़ा छात्र गुट उतर आया। समर्थकों ने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ व ‘शिक्षक की छवि धूमिल करने की साजिश’ करार दिया। उन्होंने प्रोफेसर को ससम्मान बहाल करने की मांग की। कॉलेज में दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने वार्ता का प्रयास किया, लेकिन गतिरोध बरकरार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

