लखनऊ,25 अपै्रल (आरएनएस)। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। इस संबंध में 25 अप्रैल 2026 को थाना ठाकुरगंज में हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हयातगंज निवासी नरेश पुत्र काशीराम ने अपनी बहन नीलम (लगभग 42 वर्ष) की मृत्यु के संबंध में लिखित फौती सूचना दी।सूचना के अनुसार मृतका की पूर्व में शादी ग्राम गौर, थाना अतरौली, जनपद हरदोई निवासी संजय से हुई थी, जिनसे उसके चार बच्चे हैं। बताया गया कि वर्तमान में वह अपने पति से अलग रह रही थी और संजय उर्फ कालासोना निवासी ग्राम कौडिया, थाना हरदोई के साथ लालाबाग रिंग रोड स्थित एक खाली पड़े प्लॉट के किनारे रह रही थी। परिजनों के अनुसार महिला को शराब सेवन की लत थी।बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 को लगभग सुबह 3:30 बजे अज्ञात कारणों से महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ठाकुरगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का प्राथमिक परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि मृत्यु के बाद शव के रंग में पीला पडऩा पाया गया।मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं।पुलिस के अनुसार मामले में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला की मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

