जौनपुर,25 अपै्रल (आरएनएस) । नगर के हुसैनाबाद तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का 30 वा स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरांत शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे द्वारा बाबा की आरती कराई गई। पालकी अपने निर्धारित रास्तों से चलते हुए गायत्री माता मंदिर तक हाथी घोड़ा पालकी रथ डीजे बैंड के साथ पहुंची वहां मां गायत्री की आरती के पश्चात पुन: पालकी साईं बाबा मंदिर धाम में पहुंची जहां आरती के उपरांत पालकी का समापन किया गया। तदुपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा की पालकी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में जमे रहे । बाबा के भक्त नाचते गाते बाबा की पालकी लेकर चलते हैं। मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह , इंद्र भान सिंह इंदु, भार्गव सिंह सहित मंदिर परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। पालकी संयोजक जगदीश सेठ दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक मिश्रा सत्यप्रकाश यादव आशीष बरनवाल अमित श्रीवास्तव देवांश श्रीवास्तव सूर्यांश श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

