रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रमिक दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार को शिविर की शुरुआत कर कालेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि श्रम मानव जीवन की उन्नति और सफलता का एकमात्र आधार है। यह आत्म निर्भरता, शारीरिक स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करता है। परिश्रमी व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

