रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। गन्ना विकास समिति लक्सर में खाद की कालाबाजारी के मामले में टीम ने दूसरे दिन भी गोदाम पर खाद के बोरों की गिनती की। एक गोदाम की गिनती का कार्य बुधवार की रात लगभग 11 बजे पूरा हो गया है। समिति में 16 अप्रैल को भारी मात्रा में खाद आई थी। इस दौरान रात्रि में समिति के एक कर्मचारी राजवीर की खाद की कालाबाजारी के मामले में संलिप्त पाई गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था और समिति के दोनों गोदाम सील कर दिए गए थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

