रुड़की,30 अपै्रल (आरएनएस)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में 33 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मायके पक्ष ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिझौली गांव निवासी नसरीन की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

