देहरादून,30 अपै्रल (आरएनएस)। प्रेम नगर में हिस्ट्रीशीटर हत्यारे गैंगस्टर और विभिन्न मुकदमों में पंजीकृत इनामी बदमाश के मंसूबों को विफल करते हुए घायल हुए प्रेमनगर थाना इंचार्ज नरेश राठौर से शुक्रवार को विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मुलाकात की। विहिप बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने नरेश राठौर को रक्षा सूत्र भी बांधा। उन्होने कहा कि लूट को अंजाम देने आए बदमाशों से सीधी भिडंत के दौरान पुलिस टीम ने बहादुरी से अपनी ड़्यूटी को अंजाम दिया। पुलिस ने आम नागरिक की सुरक्षा करते हुए अपराधियों को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब दिया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

