देहरादून,30 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद ने लंढौर बाजार भू धंसाव की समस्या को दूर करने के लिए लेकर कार्य योजना तैयार कर ली है। इसका उपचार आगामी समय में किया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि मसूरी के प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायित्व को लेकर पालिका प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। बताया कि लंढौर भू धंसाव के लिए गत 9 फरवरी 2026 और 24 अप्रैल 2026 को संबंधित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया था। विशेषज्ञों ने निरीक्षण की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया कि हाल ही में पालिका द्वारा उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून के विशेषज्ञों से प्रभावित स्थल का पुन: निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट पालिका को प्राप्त हो चुकी है। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति और ठोस कार्यवाही तय करने के लिए आगामी 2 मई को नगर पालिका कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। शीघ्र कार्य का संकल्प बैठक में कार्ययोजना का निर्धारण करते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। देहरादून के विशेषज्ञ संस्थान की रिपोर्ट के आधार पर हम सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहे हैं। 2 मई की बैठक के तुरंत बाद धरातल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में होने वाले खतरों को समय रहते टाला जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

