यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल द्वारा आज टुंडला–कानपुर रेल खंड का सघन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण रेल संचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं तथा संरक्षा मानकों के समग्र आकलन के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बलरई, भरथना, सम्हों, अछल्दा, पाता, फफूंद एवं कंचौसी स्टेशनों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने प्लेटफार्मों पर स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सतर्कता एवं यात्रियों के प्रति व्यवहार का भी मूल्यांकन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
इस अवसर पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक, टुंडला अमित आनन्द, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (3) अंकित गुप्ता, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ललित कुमार, राकेश ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

