प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। चौधरी नौनिहालों सिंह क्लब ने फाफामऊ क्लब को 20 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 277 रन (अनिकेत सिंह 88, आशीष रत्नम 57, अंशुमान पांडेय 44 नाबाद, मनु राजा 37 नाबाद, संदीप यादव 22, प्रियांशु यादव 2/50, गौरव पाठक, अजय यादव व अश्वनी दुबे एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में फाफामऊ क्लब की पूरी टीम 38.1 ओवर में 257 रन (विकास कुमार 78, ऋषभ सिंह 57, गौरव पाठक 28, ध्रुव प्रताप सिंह 27, अश्वनी दुबे 23, विराट जायसवाल 3/68, कृष्णा सोनकर 2/25, आदित्य यादव 2/48) पर सिमट गई। मैच में राजीव कुशवाहा रामचंद्र यादव अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

