प्रयागराज होराना 1 मई (आरएनएस)। रेडिएंट कप अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को होराना के आरोन स्पोट्र्स क्लब मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में मेजबान श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लडख़ड़ाई। श्रीलंकाई गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान सैयद शाह अजीज ने संघर्षपूर्ण अर्धशतक जड़ा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सचिन शिवा ने 19 और मोहसिन शेख ने 9 रन बनाए। श्रीलंका के उदारा ने 4 विकेट झटके, जबकि धनुष्का और इसरु को 2-2 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने संयमित शुरुआत की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

