हरगांव/सीतापुर 1 मई (आरएनएस)। शुक्रवार का दिन हरगांव क्षेत्र के लिए एक ऐसा दर्दनाक दृश्य लेकर आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं और दिल को झकझोर कर रख दिया। शारदा सहायक नहर की खीरी ब्रांच में बहेरवा पुल के नीचे एक नवजात बच्ची का शव बहता हुआ मिला। वह मासूम, जिसने अभी इस दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, बेबस हालत में नहर की लहरों के साथ बहती मिली। जैसे ही ग्रामीणों की नजर उस नन्हीं देह पर पड़ी, मौके पर भीड़ जुट गई। हर कोई स्तब्ध थाकृकिसी की जुबान पर सवाल थे, तो किसी की आंखों में आंसू। आखिर कौन था जिसने इस नन्हीं जान को यूं मौत के हवाले कर दिया? किस दिल ने इतनी निर्दयता दिखाई?। इसी बीच किसी ने उस मासूम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोगों में आक्रोश भी दिखा। सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनगर चौकी इंचार्ज बसंत कुमार के अनुसार, नवजात का शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

