-विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। यश विद्या मंदिर में छात्र परिषद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया में छात्रों को अधिनायको को चुनने का अवसर प्राप्त होता है। छात्र संघ छात्रों को नेतृत्व कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद के साथ उम्मीदवारों के मतदान में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने एवं विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्य को स्वच्छंद रूप से निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। छात्र परिषद के अंतर्गत 6 समितियां है जिसमें बच्चे समिति संबंधी कार्यों का उत्तरदायित्व लेकर निर्वहन करते हैं। सर्वप्रथम बच्चे समिति प्रमुख शिक्षकों के साथ मिलकर उम्मीदवार बच्चों का नामांकन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के आयोजन में समिति प्रमुख की ओर से शिवेंद्र , अश्वनी, सावन, स्वप्निल, नीलम , पूनम,तथा विकास के साथ छात्रों ने छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। उम्मीदवारों के चयन के पश्चात विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया स कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी भगवान बक्श सिंह ने छात्रों को उनके उत्तरदायित्व हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को उनके नए पद भार के लिए बधाई दी तथा कर्तव्य बोध के व्यवस्थित संचालन एवं स्वतंत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने हेतु मार्ग प्रशस्त किया। विद्यालय की प्राचार्य सरिता त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए कहा कि विशिष्ट जनों के द्वारा दिए गए मूल मंत्रों की विचारशीलता की गंभीरता को बच्चे समझे तथा समावेशी भाव से अनुग्रहित करें । समारोह के इस सुनहरे पल के साक्षी छात्रों की आंखों की चमक उनके कर्तव्य बोध को उजागर कर रही थी। इस मौके पर विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर गिरीश चंद्र वैश्य , जूनियर कोऑर्डिनेटर प्रसून श्रीवास्तव तथा प्राइमरी कोऑर्डिनेटर वंदना पांडेय भी शामिल रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

