प्रयागराज 5 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति पीसी जोशी को मिंटो रोड स्थित आवास पहुंचकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी तथा पूर्व विधायक विजय प्रकाश आदि ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेसजन दारागंज घाट गए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इन लोगों ने पीसी जोशी की मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया। जोशी का अपराह्न 3 बजे सैकड़ों अश्रुपूरित प्रशंसकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

