जनसुनवाई के दौरान वर्चुअल जुड़ रहे है जिले के अफसर
वर्चुअल जुड़े अफसरों से तत्काल जानकारी के साथ निस्तारण का दे रहे है निर्देश
सुल्तानपुर 6 मई (आरएनएस )। जिले के प्रशाशन व पुलिस विभाग की मुखिया इस समय जनसुनवाई के दौरान जिले के सभी अफसरों को वर्चुअल जोड़ कर मामले की जानकारी के साथ निस्तारण का निर्देश दे रहे है। जिससे जनसामान्य को न्याय की उम्मीद जगी है। पूर्व में प्रार्थना पत्रों पर आदेश तो हो जाता था लेकिन क्रियान्वयन बहुत कम ही होता था। जिसके जिले के दोनों वरिष्ठ अफसर बेहद संजीदा दिखाई दे रहे है।
बता दे कि शासन द्वारा निर्धारित जनता दर्शन के समय सुबह के 10 बजे से 12 बजे तक जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व एसपी चारु निगम अपने अपने कार्यालय के बैठकर जनसुनवाई करते है। जिले के सुदूर इलाकों से आए हुए फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए दोनों अधिकारियों ने नया प्रयोग शुरू किया है। जिसमे संबंधित विभाग के सभी अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहते है। जिस विभाग या अधिकारी से संबंधित मामला जनसुनवाई में पहुंचता है। उससे सीधे संवाद कर मामले की जानकारी के साथ उचित निस्तारण का निर्देश डीएम एसपी द्वारा दिया जा रहा है। ऐसे में जो लापरवाह अधिकारी/कर्मचारी पहले जनसुनवाई के समय अपने कार्यालय से गायब रहते थे उन पर लगाम लग गई। अब उन्हें 10 बजते ही ऑफिस पहुंचकर वर्चुअल जुडऩा ही पड़ रहा है। दोनो अधिकारियों के इस निर्णय से लोगों के बीच सराहना हो रही है। पूर्व में जो आदेश फाइलों में गुम हो जाते थे अब शिकायत पर तुरंत कार्यवाही का निर्देश मिल रहा है। साथ ही जो लोग झूठी शिकायत लेकर पहुंच जाते थे उन पर भी लगाम लगने की पूरी उम्मीद है। इस तरह पारदर्शी तरीके से आम जन के शिकायत के निस्तारण से लोगो को उम्मीद भी जगी है और काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर डीएम एसपी के कार्यालय पहुंच रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

