पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में पारित 2026-27 बजट हुआ पारित।
सुल्तानपुर(आरएनएस )। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभाकक्ष में 04 एजेण्डों पर बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी, बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट, नामान्तरण शुल्क, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रस्ताव भेजे जाने के सम्बन्ध में आहूत की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित बजट अनुमानित आय 73 करोड़ 36 लाख तथा उसके सापेक्ष गतवर्ष की अवशेष धनराशि 33.00 करोड़ को जोड़ते हुए लगभग 100.00 करोड़ का अनुमानित व्यय का प्रस्ताव ध्वनिमत से बोर्ड द्वारा पारित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 2026-27 के बजट में शहर के बहुआयामी विकास हेतु योजनाएं लायी गयी हैं, जिसके पारित होने से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू कराये जाने में सहयोग मिलेगा तथा नगर की पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, सड़क व जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सुन्दर स्वच्छ सुलतानपुर बनाने का कार्य किया जायेगा, जिसके लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं झील संरक्षण कार्यक्रम योजना, नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण योजना, नगरीय पेयजल कार्यक्रम (जिला योजना), पेयजल हेतु व्यवस्था, पार्कों का निर्माण एवं विकास योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (ब्ड.टछल्द्धए मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना, सीवरेज एवं जल निकासी हेतु व्यवस्था आदि सम्बन्धित योजनाओं में चौराहों व पार्कों का सौन्दर्यीकरण तथा वार्डों में समुचित विकास कार्यों से सम्बन्धित प्रस्ताव प्राप्त कर भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। चर्चा के दौरान सभासद संजय कप्तान, प्रवीण मिश्र, भैयादीप सिंह, मो0 जाहिद, गिरीश मिश्र, दिनेश चौरसिया, विजय कुमार जायसवाल, रमेश सिंह, अफजल अंसारी सहित कतिपय सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव पालिकाहित एवं जनहित में प्रस्तुत किया। विशेष संकल्प की इस बैठक में 25 वार्ड के सभासदगण, 05 नामित सभासदगण, मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित 34 में 32 सदस्यगण की उपस्थित सराहनीय रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

