सुल्तानपुर 6 मई (आरएनएस ) । देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुबह गोकशी की सूचना से हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बोरी में भरा संदिग्ध मांस बरामद किया। मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने मांस बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच हेतु भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम सक्रिय होकर गोकशी में शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
इस कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चारू निगम एवं देहात कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि, एसपी चारू निगम के प्रभावी निर्देशन में जनपद में गोकशी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण के लिए प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास बेहद आवश्यक हैं, और इस तरह की कार्रवाई निश्चित रूप से एक सकारात्मक संदेश देती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

