जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में मंगलवार सुबह लापता मासूम का शव घर से करीब 50 मीटर दूर एक जर्जर कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम के गायब होने की परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताते है कि चार वर्षीय आदिल पुत्र रफीक मंगलवार को घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने 5 मई को थाना बरसठी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गांव में करीब 5 घंटे तक हर संभावित स्थान पर बच्चे की तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह करीब घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में ग्रामीणों ने देखा तो बच्चे का शव पानी में उतराया हुआ मिला। यह खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।आदिल के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जबकि उसके पिता रफीक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

